बीजिंग,7 अक्टूबर(युआईटीवी)- दक्षिणी रूसी शहर सोची में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि “बेल्ट एंड रोड” पहल में व्यापक विकास संभावनाएँ हैं। रूसी थिंक टैंक वल्दाई इंटरनेशनल डिबेट क्लब की वार्षिक बैठक सोची में आयोजित की गई है। इस बैठक में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी शामिल हुए हैं। जहाँ उन्होंने ‘बेल्ट एंड रोड’ पहल के बारे में कहा कि इस योजना में व्यापक विकास की संभावनाएँ हैं।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन संवाददाता से बात करते हुए कहते हैं कि विकास बनाए रखने में चीन की अर्थव्यवस्था ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विश्व अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण इंजनों में चीन महत्वपूर्ण जगह बनाए हुए है और चीन की “बेल्ट एंड रोड” परियोजना व्यापक विकास की ओर किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पहल है। जिससे विकास की विस्तृत संभावनाएँ उत्पन्न होंगी। यूरेशियन आर्थिक संघ के बीच रूस और चीन सहयोग तो कर ही रहा है। इसके साथ ही “बेल्ट एंड रोड” परियोजना के कार्यान्वयन के पहल को आगे बढ़ाने में भी रूस और चीन एक दूसरे का आपसी सहयोग कर रहा है।
व्लादिमीर पुतिन ने जोर देते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्थिति को स्थिर करने में जो भी महत्वपूर्ण कारकों की आवश्यकता है,उसमें रूस और चीन के बीच की आपसी सहयोग भी बहुत ही जरुरी है। कोई छोटा समूह स्थापित करने का काम रूस और चीन नहीं करेगा,किन्तु उनके आसपास जो भी हो रहा है,उस पर प्रतिक्रिया करने के लिए मजबूर जरूर होंगे।
व्लादिमीर पुतिन ने आगे कहा कि सड़कों और रेलवे के निर्माण में रूस और चीन एक-दूसरे का सहयोग कर रहे हैं। रूस और चीन एक दूसरे की पूरक की भूमिका द्विपक्षीय व्यापार में निभा रहे हैं और व्यावहारिक सहयोग भी औद्योगिक उत्पादन के क्षेत्र में कर रहे हैं।
