नई दिल्ली,10 अक्टूबर (युआईटीवी)- भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने पाँच राज्यों मिजोरम,छत्तीसगढ़,मध्य प्रदेश,राजस्थान और तेलंगाना राज्यों में आने वाले हफ्तों में विधान सभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की।जिसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से पूरी ताकत से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी छत्तीसगढ़,मध्य प्रदेश और राजस्थान में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी।
भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने घोषणा की कि मतदान दो चरणों में होंगी। जहाँ पहले चरण का मतदान 7 नवंबर से होगा तो वहीं दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर से होगा।
#WATCH | On the upcoming 5 States elections, AAP National Convenor & Delhi CM Arvind Kejriwal says, “We will fight with full strength in Rajasthan, Chhattisgarh and Madhya Pradesh.” pic.twitter.com/cmQWKf9V3g
— ANI (@ANI) October 9, 2023
17 नवंबर को 230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए मतदान किए जाएँगे। 23 नवंबर को 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा के लिए मतदान किए जाएँगे।
7 और 17 नवंबर को 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए मतदान किए जाएँगे। 30 नवंबर को 119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा के लिए और 7 नवंबर को 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा के लिए मतदान किए जाएँगे। 3 दिसंबर को सभी राज्यों की मतगणना होगी।
पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने जीत हासिल कर अपनी सरकार बनाई। जहाँ के आम आदमी पार्टी (आप) के भगवंत सिंह मान मुख्य मंत्री के रूप में नेतृत्व कर रहे हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि सभी पाँच राज्यों की कुल 679 सीटों के लिए आने वाले हफ्तों में चुनाव निर्धारित किए गए हैं। मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़,राजस्थान,मिजोरम और तेलंगाना को मिलकर 679 सीट होते हैं,जिस पर मतदान होने की घोषणा की गई है। तो वहीं इन पाँच राज्यों में लगभग 8.2 करोड़ पुरूष और 7.8 करोड़ महिला मतदाता हैं।
मीडिया से पाँचों राज्यों में चुनाव लड़ने के बारे में बात करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कहा कि “हम राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में पूरी ताकत से लड़ेंगे।”अभी तक उन्होंने अपने उम्मीदवारों के सूची की घोषणा नहीं की है।
