ईशा तलवार

19 जनवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी-स्टारर ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ होगी रिलीज

मुंबई, 21 अक्टूबर (युआईटीवी)- 19 जनवरी, 2024 को एक्शन से भरपूर सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, दीपिका पादुकोण और प्रकाश राज मुख्य भूमिका में नजर आएँगे। ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ के निर्माताओं ने इसके रिलीज की पुष्टि की है।

‘इंडियन पुलिस फोर्स’ को रोहित शेट्टी द्वारा निर्मित किया गया है। इसे सुशांत प्रकाश तथा रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया है। भारतीय पुलिस अधिकारियों की अथक प्रतिबद्धता के प्रति श्रद्धांजलि हेतु आज पुलिस स्मृति दिवस के मौके इसके प्रीमियर की तारीख की घोषणा की गई।

सीरीज शेट्टी के डिजिटल निर्देशन की पहली फिल्म होगी, जिसमें सिद्धार्थ पुलिस अवतार में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएँगे। इसमें श्वेता तिवारी, मुकेश ऋषि, निकितिन धीर, ललित परिमू,ऋतुराज सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

रोहित शेट्टी ने इसके बारे में बताया कि, ” कॉप-वर्स में एक निर्माता के रूप में ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ मेरे सफर का अभिन्न अंग है। इसे रोहित शेट्टी पिक्चर्ज़ और रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। जिसमें मेरी टीम ने लम्बे समय तक कड़ी मेहनत की है और यह एक्शन सीरीज मेरी टीम की कड़ी मेहनत तथा प्रतिबद्धता का ही परिणाम है। ”

आगे उन्होंने अपने कास्ट और क्रू की सराहना करते हुए कहा कि, ” इस एक्शन सीरीज को बनाने में मेरे कास्ट और क्रू ने समर्पित होकर मिलकर काम किया,जिसके लिए मुझे उन पर बहुत गर्व है।

 

इस सीरीज में देश भर के उन पुलिस अधिकारियों की सराहना की गई है,जो देश के नागरिकों की सेवा और सुरक्षा के लिए बिना किसी शर्त के लगे हुए हैं। ये पुलिस अधिकारी निस्वार्थ सेवा में लगे रहते हैं और अपने कर्तव्य का पालन करते हैं,ताकि देश के नागरिक सुरक्षित रह सकें। ये पुलिस अधिकारी देश के नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व दाँव पर लगा देते हैं।

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर इस एक्शन सीरीज का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि, ”लोकेशन क्लियर! टारगेट लॉक! फोर्स आ रही है! रोहित शेट्टी यूनिवर्स कॉप के लिए रिपोर्टिंग, आर्म्ड और स्ट्राइक करने के लिए तैयार!”

शिल्पा ने पोस्टर के कैप्शन में लिखा कि, ” जब सायरन बजेगा तो समझो क्राइम की बैंड बजेगी… आ गई पुलिस! भारतीय पुलिस को पुलिस स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए,इस शो को बनाया गया है। यह शो भारतीय पुलिस की निस्वार्थ सेवा,वीरता और अटूट प्रतिबद्धता श्रद्धांजलि है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *