श्रद्धा कपूर (तस्वीर क्रेडिट पूजाचौधरी_9 इंस्टा)

श्रद्धा कपूर ने खरीदी ₹4 करोड़ की लैम्बॉर्गिनी ह्यूराकन टेक्निका

मुंबई, 25 अक्टूबर (युआईटीवी)- दशहरे के मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने ₹4 करोड़ की लैम्बॉर्गिनी ह्यूराकन टेक्निका खरीदी है। सोशल मीडिया पर नई कार के साथ उनकी तस्वीरें खूब सुर्खियाँ बटोर रही है।
भारत में लैम्बॉर्गिनी ह्यूराकन टेक्निका की कीमत 4.04 करोड़ रुपये है। श्रद्धा कपूर इस लाल रंग की चमचमाती लैम्बॉर्गिनी ह्यूराकन टेक्निका को लेकर इस्कॉन मंदिर पूजा करने के लिए जाएगी।

सोशल मीडिया पर नई कार के साथ श्रद्धा कपूर की वायरल हो रही तस्वीर पर उनके दोस्त ने उन्हें बधाई दी है। नवरात्रि के एक उत्सव में श्रद्धा कपूर ने हिस्सा लिया और ‘आशिकी 2’ के एक गीत का उत्साहपूर्वक प्रस्तुति दी। वहॉं अभिनेत्री को अपनी लाल रंग की नई लेम्बोर्गिनी के सामने सफेद और हल्के गुलाबी रंग का सूट पहन कर पोज देते हुए देखा गया।

उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयाँ दी। एक वीडियो में,नई कार को चलाते हुए श्रद्धा दिखाई दे रही हैं। जिस पर कुछ नेटिजन्स ने कमेंट किया, “ड्राइविंग लाइक प्रो…।”

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की एक दोस्त ने उन्हें बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा कि, ” मेरे लिए आज का दिन वास्तव में एक विशेष क्षण है। जब हम प्रतिभाशाली श्रद्धा कपूर को अविश्वसनीय रूप से लैम्बॉर्गिनी ह्यूराकन टेक्निका देने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसा मुंबई में पहली बार हुआ है,जब एक लेम्बोर्गिनी एक उल्लेखनीय महिला को बेचीं गई है।”

आगे उन्होंने कहा कि,” कभी भी एक सुपरकार सिर्फ एक कार नहीं होती – यह बाधाओं को तोड़कर निडरता से अपने सपनों को पूरा करने का प्रतीक होता है। इस क्षण मैं खुद को बहुत गौरवान्वित महसूस कर रही हूँ,जब उच्च उपलब्धि हासिल करने वाली महिला को इसकी चाबियाँ सौंपी जा रही है।”

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया “धन्यवाद” के साथ देते हुए श्रद्धा कपूर ने कहा कि आप सभी को इन अच्छे विचारों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

अगस्त 2022 में भारत में लेम्बोर्गिनी ह्यूराकन टेक्निका को पेश किया गया था। बताया जा रहा है कि यह ह्यूराकन ईवीओ और ह्यूराकन एसटीओ के बीच का है।

इस कार की टॉप स्पीड 325 किमी प्रति घंटा लेम्बोर्गिनी वेबसाइट के अनुसार बताया जा रहा है। जो 0-100 तक 3.2 सेकंड में पहुँच सकती है।

श्रद्धा कपूर को आखिरी बार रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में रणबीर कपूर के साथ देखा गया। उनकी अगली फिल्म ‘स्त्री 2’ आने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *