प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र और गोवा का दौरा करेंगे

नई दिल्ली,25 अक्टूबर (युआईटीवी)- गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र और गोवा का दौरा करेंगे। महाराष्ट्र और गोवा की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री राष्‍ट्र को कई परियोजनाएँ समर्पित करेंगे। आधिकारिक यात्रा कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर करीब 1 बजे श्री साईंबाबा समाधि मंदिर में पूजा और दर्शन करने हेतु शिरडी पहुँचेंगें।

शिरडी के श्री साईंबाबा समाधि मंदिर में नए दर्शन कतार परिसर का उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे। उसके एक घंटे बाद निलवंडे बांध का नहर नेटवर्क राष्ट्र को समर्पित करते हुए पीएम मोदी “जल पूजन” करेंगे। पीएम मोदी शिरडी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में अपराह्न लगभग 3.15 बजे हिस्सा लेंगे। इस सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री लगभग 7,500 करोड़ रुपये की सड़क,रेल,स्वास्थ्य,तेल एवं गैस क्षेत्रों से जुड़े कई विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करते हुए उद्घाटन करेंगे और इन विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘नमो शेतकरी महासम्‍मान निधि योजना’ की भी पेशकश करेंगे। यह योजना किसानों के लिए उपयोगी बताया जा रहा है। यह योजना 86 लाख से अधिक किसान लाभार्थियों को लाभ पहुँचाने में सहयोगी होगी। ‘नमो शेतकरी महासम्‍मान निधि योजना’ के लॉन्च के बाद वह शाम करीब 6:30 बजे गोवा पहुँचेंगे। गोवा पहुँचकर प्रधानमंत्री 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है,जब किसी तटीय राज्य में राष्ट्रीय खेल का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *