फिल्म "टाइगर 3" पोस्टर (तस्वीर साभार सलमान खान इंस्टा)

विदेशों में एक दिन पहले रिलीज होगी सलमान खान-स्टारर “टाइगर 3”

मुंबई,2 नवंबर (युआईटीवी)- विदेशों में एक दिन पहले रिलीज होगी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म “टाइगर 3″। अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘टाइगर 3’ दिवाली के शुभ अवसर पर 12 नवंबर को भारत में रिलीज़ होने वाली है, तो वहीं विदेशों में यह फिल्म 11 नवंबर को ही रिलीज होने के लिए तैयार है।

विदेशों में 11 नवंबर को फिल्म को रिलीज करने का यह निर्णय फिल्म के मेकर्स ने डिमांड के हिसाब से लिया है। इन देशों में एडवांस सेल्स पर आधारित एग्जीबिटर्स की मांग और इन बाजारों में दिवाली से पहले कोई प्रभाव नहीं होता है। इस वजह से फिल्म के मेकर्स ने इसे 11 नवंबर को रिलीज़ करने का निर्णय लिया है।

फिल्म "टाइगर 3" पोस्टर (तस्वीर साभार सलमान खान इंस्टा)
फिल्म “टाइगर 3” पोस्टर (तस्वीर साभार सलमान खान इंस्टा)

फिल्म ‘टाइगर 3’ को 11 नवंबर को मध्य पूर्व और सभी पश्चिमी बाजारों से शुरू होकर अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में भारतीय समयानुसार रात 9 बजे रिलीज़ किया जाएगा। जबकि 12 नवंबर को इस फिल्म के रिलीज़ के लिए एशिया प्रशांत, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बाजार खुलेंगे।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म “टाइगर 3” को लॉस एंजिल्स,न्यूयॉर्क,खाड़ी सहयोग परिषद के देश (जी.सी.सी.),संयुक्त अरब अमीरात,यूरोप,यूके,अफ्रीका में 11 नवंबर को को रिलीज़ किया जाएगा। जहाँ न्यूयॉर्क में इस फिल्म को 11 नवंबर को दिन के 11:30 बजे रिलीज़ किया जाएगा,वहीं संयुक्त अरब अमीरात में शाम को 7:30 बजे रिलीज़ किया जाएगा। खाड़ी सहयोग परिषद के देश (जी.सी.सी.) में 3 बजे का समय दिया गया है और यूरोप,अफ्रीका के बाकी हिस्सों में ‘टाइगर 3’ का शो 4:30 और 5:30 बजे शुरू होगा।

12 नवंबर को भारत में फिल्म ‘टाइगर 3’ को सुबह 7 बजे से प्रदर्शित किया जाएगा और 5 नवंबर से इस फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग की शुरुआत होगी। फिल्म ‘टाइगर 3’ को एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर और पठान की घटनाओं पर आधारित फिल्म है और यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पाँचवीं ऐसी फिल्म है।

फिल्म ‘टाइगर 3’ में सलमान खान,कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में नजर आएँगे। इस फिल्म को मनीष शर्मा ने निर्देशित किया है। इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *