शराब

दिवाली के मौके पर दिल्ली में शराब की बिक्री बढ़ी, 37 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि

नई दिल्ली,13 नवंबर (युआईटीवी)- दिवाली के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शराब की बिक्री में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में बढ़ोतरी देखी गई। त्योहार से पहले पखवाड़े में जितनी भी शराब की बोतलें बेचीं गई,उसकी तुलना में दिवाली के मौके पर 37 फीसदी से अधिक की वृद्धि देखी गई।

उत्पाद शुल्क विभाग के आँकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष दिवाली से दो सप्ताह पूर्व 2.26 करोड़ से अधिक की शराब की बोतलें बिकी थीं। लेकिन इस वर्ष अंतिम के 15 दिनों में 2.58 करोड़ बोतलें बिक गईं। इसके अनुसार,14.25 लाख बोतलें 6 नवंबर को बेची गईं। 17.27 लाख बोतलें 7 नवंबर को बेची गईं और 8 नवंबर को इसमें और अधिक वृद्धि देखी गई,जो बढ़कर क्रमश: 17.33 लाख बोतलें हो गईं।

पिछले वर्ष दिवाली से तीन दिन पूर्व क्रमश: 13.46 लाख, 15 लाख और 19.39 लाख शराब की बोतलें बेची गई थीं। जबकि इस वर्ष दिवाली से पहले दो सप्ताह की अवधि में औसत 12.56 लाख शराब की बोतलें बेची गई। अब तक 17.21 लाख तक शराब की बोतलें बेचीं गई हैं। जो 37 प्रतिशत से अधिक का उछाल को दर्शाता है। अभी गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को किए गए बिक्री के आंकड़ों की गणना करना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *