रणबीर कपूर और आलिया भट्ट(तस्वीर क्रेडिट इमरानविर्कप्पोर इंस्टा)

रणबीर कपूर को लेकर आलिया भट्ट ने खुलासा करते हुए कहा कि बेटी राहा के लिए ‘बर्प स्पेशलिस्ट’ हैं अभिनेता

नई दिल्ली,18 नवंबर (युआईटीवी)- रणबीर कपूर के बारे में आलिया भट्ट ने मशहूर चैट शो कॉफी विद करण में खुलकर बात की और एक खुलासा करते हुए कहा कि अभिनेता रणबीर कपूर बेटी राहा के लिए ‘बर्प स्पेशलिस्ट’ हैं। आलिया भट्ट ने बताया है कि बेटी राहा को रणबीर कपूर बेहद पसंद करते हैं।

हाल ही में करण जौहर के मशहूर चैट शो कॉफी विद करण सीजन 8 में करीना कपूर और आलिया भट्ट आए। जहाँ अभिनेत्री आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को ‘बर्प स्पेशलिस्ट’ बताया है। उन्होंने अपने पति और स्टार रणबीर कपूर के बारे में कहा कि, ” बेटी राहा को रणबीर कपूर बेहद पसंद करते हैं। वह उसके साथ गेम खेलते हैं,कभी-कभी वह उसे परेशान करते हैं और कभी-कभी तो वे सिर्फ राहा को देखते ही रहते हैं। शुरुआत में तो वे एक ‘बर्प स्पेशलिस्ट’ थे। वह उसे सिर्फ फीड नहीं कराते हैं, बाकी सब करते हैं। ”

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट

चैट शो में आलिया ने बताया कि राहा को मैं मीडिया से दूर रख रही हूँ। क्योंकि अभी वह एक साल की भी नहीं हुई है। मैं उसे इंस्टाग्राम का कॉन्टेंट बनाना नहीं चाहती हूँ। मैं ऐसा भी नहीं चाहती हूँ कि वह दिखे ही नहीं। लेकिन राहा अभी इन सब के लिए बहुत छोटी है।

करण जौहर के मशहूर चैट शो कॉफी विद करण सीजन 8 में करीना कपूर खान के साथ आलिया को गेस्ट के तौर पर देखा गया। आलिया और रणबीर ने ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा’ के सेट पर डेटिंग शुरू करने के बाद 2022 में शादी कर ली। दोनों ने अपनी बेटी राहा का स्वागत पिछले वर्ष नवंबर में किया था।

डिज्नी+हॉटस्टार पर करण जौहर का मशहूर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ सीजन 8 प्रसारित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *