काजोल

कैटरीना और रश्मिका के बाद अब वायरल हुआ काजोल का डीपफेक वीडियो

मुंबई,18 नवंबर (युआईटीवी)- अभिनेत्री कैटरीना कैफ और रश्मिका मंदाना के बाद अब काजोल का डीपफेक वीडियो वायरल हो रहा है। इन दिनों डीपफेक का मुद्दा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का विकास तो हुआ है,लेकिन डीपफेक का मुद्दा भी गहराता जा रहा है। बताया जा रहा है कि काजोल का चेहरा एक इंटरनेट इंफ्लूएंसर के वीडियो पर लगा दिया गया है।

मूल क्लिप इंटरनेट इंफ्लूएंसर रोजी ब्रीन की,जिसे उन्होंने इस साल जून में गेट रेडी विद मी ट्रेंड के हिस्से के रूप में टिकटॉक पर साझा किया था। लेकिन अब यह हाल ही में पुनः सामने आया। अब इस तरह के डीपफेक वीडियो के सामने आ जाने से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग पर चिंताएं पैदा होने लग गई है।

रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना

इस वीडियो में काजोल के चेहरे से इंटरनेट इंफ्लूएंसर रोजी ब्रीन के चेहरे से बदल दिया गया है। माई नेम इज खान की अभिनेत्री काजोल को कथित तौर पर इस क्लिप में कैमरे पर कपड़े बदलते दिखाया गया।

वास्तव में यह मूल वीडियो इंटरनेट इंफ्लूएंसर रोजी ब्रीन का था। मूल महिला का चेहरा एक पल के लिए, हेरफेर किए गए वीडियो में दिखाया गया है।

कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ

लोगों ने इस एआई के जमाने में इंटरनेट का गलत इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है,जो की खतरनाक है। इससे पूर्व साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक महिला को काले कपड़े पहने लिफ्ट में प्रवेश करते हुए दिखाया गया था। उसके चेहरे को रश्मिका मंदाना के चेहरे से बदल दिया गया था। तोड़-मरोड़कर उस महिला के चेहरे को पेश किया गया था,जिससे वह अभिनेत्री जैसी दिख रही थी।

अभिनत्री कैटरीना कैफ का भी एक डीपफेक फोटो कुछ दिनों पहले वायरल हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *