मुंबई,18 नवंबर (युआईटीवी)- कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर फिल्म “मेरी क्रिसमस” एक बार फिर स्थगित हो गई है। ऐसा लग रहा है कि मेकर्स एनिमल, डंकी और सालार जैसी बड़ी फिल्मों से क्लैश से बचने की कोशिश कर रहे हैं।
फिल्म “मेरी क्रिसमस” को लेकर एक बड़ा कदम उठाया गया है। जिससे बातें बनाई जा रही है कि कैटरीना ने एक्स बॉय फ्रेंड रणबीर कपूर का रास्ता साफ़ कर दिया है। फिल्म की रिलीज डेट फिर से एक बार टाल दी गई है। यह फिल्म दिसंबर 2023 में रिलीज़ होने वाली थी,लेकिन मेकर्स ने इसे अब जनवरी 2024 में रिलीज़ करने की घोषणा की है।
दरअसल कैटरीना कैफ “टाइगर 3” की जबरदस्त प्रदर्शन के बाद अपनी अपकमिंग फिल्म “मेरी क्रिसमस” को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई है। ऐसे में मेकर्स ने इस फिल्म को साल 2023 की बजाय 2024 में रिलीज करने का निर्णय लिया है। जिसकी वजह से प्रशंसकों का इंतजार अब और बढ़ गया है।
फिल्म निर्माता रमेश तुरानी ने फिल्म “मेरी क्रिसमस” की दो नए पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, “इंतजार लगभग खत्म हुआ ,12 जनवरी 2024 को “मेरी क्रिसमस” आपके सर्दियों को और भी शानदार बनाने के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि हमने इस फिल्म को और मेकर्स की तरह ही बहुत प्यार और जुनून के साथ बनाया है। हालाँकि बैक टू बैक मूवी मूवी रिलीज और 2023 के आखिरी 2 महीना पूरी तरह से पैक होने के कारण हमने खुशी के इस मौसम को और बढ़ाने तथा 12 जनवरी 2024 कोअपनी फिल्म “मेरी क्रिसमस” को सिनेमाघर में लाने का फैसला लिया है। “मेरी क्रिसमस” की दुनिया में जाने के लिए थोड़ा और इंतजार करें।”
फिल्म की रिलीज डेट तो आगे बढ़ गई है, तो अब देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स फिल्म का नाम भी चेंज करेंगे क्या ?
“मेरी क्रिसमस” की रिलीज़ डेट आगे बढ़ने की खबर के सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इसे रणबीर कपूर के लिए अच्छी खबर बता रहे हैं,तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि रणबीर,विक्की कौशल,प्रभास और किंग खान से मेकर्स डर गए हैं। क्योंकि इस साल के आखिरी महीने में कई फिल्में रिलीज हो रही है। शाहरुख खान की डंकी,रणबीर कपूर की एनिमल,विक्की कौशल की सैम बहादुर,प्रभास की सालार के साथ और भी कई फिल्में रिलीज हो रही है।
इस खबर से कैटरीना कैफ के प्रशंसक अपसेट हो गए हैं। क्योंकि इस फिल्म का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा था। फिल्म “मेरी क्रिसमस” में पहली बार कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की जोड़ी देखने को मिलेगी।
