Australia cricket team (Pic credit ICC "X")

विश्‍व कप जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया को पीएम मोदी ने दी बधाई,भारतीय टीम की सराहना की

नई दिल्ली,20 नवंबर (युआईटीवी)- विश्‍व कप टूर्नामेंट 2023 जीतने के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पूरे टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने सराहनीय प्रदर्शन किया और शानदार जीत हासिल की। विश्‍व कप टूर्नामेंट 2023 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ट्रैविस हेड का भी पीएम मोदी ने प्रशंसा की।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मोदी ने लिखा कि, ” ऑस्ट्रेलिया को विश्‍व कप की शानदार जीत पर बधाई! उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में सराहनीय प्रदर्शन किया,जिसका परिणाम उन्हें शानदार जीत के रूप में प्राप्त हुई है। ट्रैविस हेड को उनके उल्लेखनीय खेल के लिए बधाई।”

पीएम मोदी
पीएम मोदी

टीम इंडिया को उन्होंने शुभकामनाएँ दी और कहा कि, ” प्रिय टीम इंडिया, विश्व कप में आपने जो प्रतिभा और दृढ़ संकल्प दिखाया,वह प्रशंनीय और उल्लेखनीय था। बहुत अच्छे जज्बे के साथ आप सभी ने खेला और देश को गौरवांवित किया। हम आज और हमेशा आपके साथ खड़े हैं।’’

इस विश्‍व कप जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया छठा एकदिवसीय विश्‍व कप खिताब जीतने वाली एकमात्र टीम बन गई है। उन्होंने शानदार अंदाज में इस विश्‍व कप खिताब को अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया के इस जीत में ट्रैविस हेड हीरो बनकर उभरे। ट्रैविस हेड ने जोरदार शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

विश्‍व कप टूर्नामेंट 2023 के फाइनल में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की और सभी खिलाड़ी 240 रन पर ऑल आउट हो गए । भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा जीत के लिए 241 रन का लक्ष्य दिया गया। जिसका पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सात ओवर शेष रहते जीत हासिल कर ली और विश्‍व कप खिताब अपने नाम किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *