मुंबई,21 नवंबर (युआईटीवी)- दुबई में ‘द आर्चीज’ के ट्रैक इन राहों में गाकर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने समां बाँध दिया और वहाँ उपस्थित सभी दर्शकों को अपने प्रदर्शन से मंत्रमुग्ध कर दिया।
इसी नाम की लोकप्रिय अमेरिकी कॉमिक बुक श्रृंखला ज़ोया अख्तर द्वारा बनाया जा रहा है। जिसका ऐसे ही लाइव एक्शन म्यूजिकल है। इसे 2022 से ही बनाया जा रहा है। भारतीय परिप्रेक्ष्य में ज़ोया अख्तर के इस कॉमिक बुक श्रृंखला को लाते हुए, किशोर मित्रता और रॉकएन रोल दोनों के इर्द-गिर्द ‘द आर्चीज’ की दुनिया घूमती हुई नजर आती है।
अरिजीत सिंह के लाइव प्रदर्शन का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी के एतिहाद एरिना में किया गया था। राजधानी अबू धाबी गगनचुंबी इमारतों से भरी हुई है। इस लाइव प्रदर्शन में भारतीय शैली में रॉक संगीत को अरिजीत सिंह ने सबके सामने ला दिया।
रोलिंग स्टोन्स, द बीटल्स, एरिक क्लैप्टन, क्रीडेन्स क्लियरवॉटर रिवाइवल,ब्रूस स्प्रिंगस्टीन, यू 2,फ्लीटवुड मैक और लिनिर्ड स्काईनिर्ड की प्रतिभा को अरिजीत सिंह सबके समक्ष लाने में सक्षम थे। यह सब उन्होंने बॉलीवुड संगीत की शैली से प्रभावित होकर किया।
‘द आर्चीज’ 1960 के दशक की सुखद पृष्ठभूमि पर आधारित एक दिल को छू लेने वाली कहानी है। जो किशोरों के एक प्यारे समूह के जीवन में दर्शकों को खींचती है।
‘द आर्चीज’ नेटफ्लिक्स इंडिया, टाइगर बेबी, आर्ची कॉमिक्स और ग्राफिक इंडिया के बीच एक सहयोगात्मक प्रयास है। इसमें सुहाना खान,अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर,डॉट (असली नाम अदिति),मिहिर आहूजा,युवराज मेंडा और वेदांग रैना शामिल हैं।
7 दिसंबर, 2023 को ‘द आर्चीज’ को दुनियाभर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
