रविशंकर प्रसाद

पीएम मोदी को ‘पनौती’ कहने पर राहुल गांधी पर भड़की भाजपा, माफी मांगने की माँग

नई दिल्ली,22 नवंबर (युआईटीवी)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘पनौती’ कहा,जिस पर भाजपा भड़क गई है। उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी ने गाली दिया है। जिसके लिए राहुल गांधी को प्रधानमंत्री मोदी से माफी माँगनी चाहिए।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी हार की हताशा में इतने परेशान हो गए हैं कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को गाली तक दे दिया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, ” खिलाड़ियों के पास जाकर प्रधानमंत्री मोदी उनकी सहायता करते हैं, उन्हें प्रोत्साहित करते हैं,ताकि उनका मनोबल बढ़ सके।आज भारत के खिलाड़ी हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। चाहे वह एशियाड हो या ओलंपिक हो या पैरा ओलंपिक। हमारे क्रिकेट खिलाड़ियों ने भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। हार-जीत तो होती रहती है। लेकिन देश के प्रधानमंत्री के लिए ऐसे अपशब्द का प्रयोग करना सही नहीं है। पहले उनके समर्थक ऐसे शब्दों का प्रयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ करते हैं। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए राहुल गांधी खुद ऐसे अपशब्द का प्रयोग अपने भाषण में करते हैं। जो की निंदनीय है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए इस शब्द का प्रयोग करने को पीड़ादायक बताया है और राहुल गांधी से माफी मांगने की माँग की है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *