ha,mas and Israel war( pic credit sickofuzzie "X" )

लेबनान में इज़राइली हवाई हमले में नौ की मौत

बेरूत,22 नवंबर (युआईटीवी)- लेबनान में इज़राइली हवाई हमले में नौ की मौत हो गई है। जिसकी जानकारी लेबनान के सैन्य और चिकित्सा सूत्रों ने दी है। उन्होंने कहा कि चार इजरायली हवाई हमले दक्षिणी लेबनान में किया गया,जिसमें नौ लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है। छह सप्ताह से अधिक समय से लेबनान-इजराइल सीमा पर टकराव तीव्र हो गया है।

इस मामले में मंगलवार को नाम न छापने की शर्त पर सूत्रों ने कहा कि चार लोगों की मौत दक्षिण-पश्चिमी लेबनान के चाइतियाह गाँव में हो गई है। उनके चार पहिया वाहन पर हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइल से इजराइली ड्रोन द्वारा हमला किया गया था।

समाचार एजेंसी श‍िन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, एल्नाश्रा समाचार वेबसाइट के अनुसार मृतकों की पहचान के बारे में बताया कि तीन सदस्य हमास के थे और इनमें मरने वालों में लेबनान में अल-कसम ब्रिगेड के डिप्टी कमांडर भी शामिल थे।

पुष्टि करते हुए सूत्रों ने यह भी बताया कि इजराइली हवाई हमला दक्षिणपूर्वी लेबनान के खियाम गाँव में हिजबुल्लाह केंद्र पर किया गया। जिसमें हिजबुल्लाह का एक सदस्य भी मारा गया।

इससे पूर्व स्थानीय मीडिया ने मंगलवार सुबह बताया था कि लेबनान के दक्षिणी गाँव तायर हरफा पर इजराइली ड्रोन ने हमला किया। इस हमले में एक पत्रकार फराह उमर और फोटोग्राफर रबीह अल-मामारी की भी मौत हो गई। ये दोनों स्थानीय टीवी चैनल अल-मायादीन के पत्रकार और फोटोग्राफर थे। इन दोनों के अलावा इस हमले में एक आम नागरिक हुसैन अकिल की भी मौत हो गई। जबकि काफ़र गाँव में किए गए इजराइली ड्रोन हमले में एक 80 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

इज़राइल पर हमास के हमलों के समर्थन में लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह द्वारा दर्जनों रॉकेट शेबा फार्म्स की ओर दागा गया। उसके बाद से ही लेबनान-इज़राइल सीमा पर तनाव बढ़ गया है और ऐसी स्थिति छह सप्ताह से अधिक समय से बना हुआ है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *