सिद्धार्थ मल्होत्रा,करण जौहर और वरुण धवन (तस्वीर साभार सिदम्होत्रा ​​इंस्टा)

स्टूडेंट ऑफ द ईयर में आलिया के साथ काम नहीं करना चाहते थे सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन,कॉफी विद करण सीजन 8 में करण जौहर ने किया खुलासा

मुंबई,24 नवंबर (युआईटीवी)- स्टूडेंट ऑफ द ईयर मे बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन काम नहीं करना चाहते थे,इस बात का चौंकाने वाला खुलासा निर्देशक-निर्माता करण जौहर ने अपने पॉपुलर स्ट्रीमिंग चैट शो कॉफी विद करण सीजन 8 में किया।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन के साथ आलिया भट्ट ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर (2012) में खूब धमाल मचाया। कॉफी विद करण सीजन 8 के अपकमिंग एपिसोड में वरुण और सिद्धार्थ मल्होत्रा करण जौहर के साथ आईकॉनिक(प्रतिष्ठित)काउच पर नजर आनेवाले हैं। वहीं बताया जा रहा है कि करण जौहर ने अपने चैट शो के दौरान खुलासा किया कि सिद्धार्थ और वरुण ने उन्हें मैसेज भेज कर स्टूडेंट ऑफ द ईयर में आलिया भट्ट को कास्ट करने पर आपत्ति जताई थी।

स्ट्रीमिंग चैट शो कॉफी विद करण सीजन 8 के पाँचवें एपिसोड में वरुण और सिद्धार्थ खूब मस्ती करते नजर आने वाले हैं। इसी दौरान करण ने कहा मुझे आज भी याद है कि कैसे जब आलिया पहली बार आई थी तो तुम दोनों ने मैसेज किया था कि इसे कास्ट मत करना। एक ने कहा था कि यह बहुत यंग है। इसलिए वह हाई स्कूल ड्रामा की रोल में फिट नहीं होगी।

करण जौहर जब अभिनेताओं की पोल खोल रहे थे तब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऐसे किसी भी मैसेज भेजने की बात से इनकार करते हुए कहा कि मैंने इस प्रकार का कोई भी मैसेज नहीं भेजा था। उस पर करण जौहर ने मुँह बनाते हुए कहा तुम दोनों ही चाहते थे कि वह फिल्म का हिस्सा ना हो। इसलिए अब एक्टिंग बंद करो। तुम मुझे दूसरी लड़कियों की फोटोज़ भेजते रहते थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)


उस घटना के तीन महीने बाद जब हमने फोटोशूट के लिए आलिया के साथ शूट किया, तो वह चुपचाप खड़ी रही। आप दोनों में से किसी की भी तरफ आलिया ने नहीं देखा। आलिया शायद नर्वस हो रही थी या शरमा रही थी। क्योंकि वह मुझे नहीं जानती थी,लेकिन आप दोनों मुझे अच्छे से जानते थे।

करण जौहर ने आगे कहा कि फोटोशूट के पहले शॉट के बाद ही मुझे पता चल गया कि फिल्म में आलिया को कास्ट करने का मेरा निर्णय बिल्कुल सही है।

करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से सिद्धार्थ मल्होत्रा,वरुण धवन और आलिया भट्ट ने साथ ही में बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *