गाजा

गाजा में 14,800 से अधिक लोगों की हुई मौत

गाजा, 24 नवंबर (युआईटीवी)- गाजा में अब तक 14,800 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। जिसकी जानकारी सरकारी मीडिया कार्यालय (जीएमओ) ने दी है। इजराइल और हमास के बीच 7 अक्टूबर से भयंकर युद्ध जारी है। इस युद्ध में गाजा पट्टी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14,800 से अधिक हो गई है। आज से (शुक्रवार से) इजराइल और हमास के बीच चार दिवसीय मानवीय विराम शुरू होने वाली है।

हमास-नियंत्रित सरकारी मीडिया कार्यालय (जीएमओ) ने अपने नवीनतम अपडेट में बताया कि मरने वालों में लगभग 6,000 बच्चे और 4,000 महिलाएँ शामिल हैं।

हमास-नियंत्रित सरकारी मीडिया कार्यालय (जीएमओ) ने स्वास्थ्य मंत्रालय की भूमिका निभाई है। क्योंकि इस युद्ध के दौरान उत्तरी गाजा के अस्पतालों में सेवाओं और संचार के आपूर्ति का पतन हो गया है।

गाजा पट्टी के अस्पतालों और अन्य स्रोतों से आँकड़ा जुटाने वाले रामल्लाह में मंत्रालय ने सोमवार को मरने वालों की संख्या 12,700 बताई थी। जो अब चार दिवसीय मानवीय विराम शुरू होने से पूर्व बढ़कर 14,800 से अधिक हो गई है। जबकि कई हजार लोग इस संघर्ष में घायल भी हुए हैं। घायलों की संख्या भी बढ़कर 35,000 से अधिक हो गई है।

वहीं वेस्ट बैंक में मरने वालों की संख्या बढ़कर 223 हो गई है। इसमें से फ़िलिस्तीनी मृतकों की संख्या 211 बताई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *