ब्रिक्स

ब्रिक्स में शामिल होने के लिए पाकिस्तान ने औपचारिक अनुरोध की पुष्टि की

इस्लामाबाद,25 नवंबर (युआईटीवी)- ब्रिक्स में पाकिस्तान शामिल होना चाहता है। जिसके लिए पाकिस्तान ने औपचारिक अनुरोध की है। इस बात की पुष्टि पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने की है।

ब्रिक्स एक अंतरसरकारी संगठन है जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज ज़हरा बलूच के मीडिया ब्रीफिंग के हवाले से समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कहा कि, ” हमने ब्रिक्स में शामिल होने का फैसला ब्रिक्स द्वारा समावेशी बहुपक्षवाद के प्रति घोषित खुलेपन को देखने के पश्चात लिया है। ”

ब्रिक्स विदेश मंत्री
ब्रिक्स विदेश मंत्री

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए ब्रिक्स समूह में पाकिस्तान शामिल होना चाहता है। इस समूह का सदस्य बनकर समावेशी बहुपक्षवाद को पुनर्जीवित करने में पाकिस्तान महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

ब्रिक्स के सदस्यों के साथ संबंध पर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज ज़हरा बलूच ने कहा कि ब्रिक्स के अधिकांश सदस्यों के साथ पाकिस्तान के मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। इसके अलावा ब्रिक्स ने जिन नए देशों को इसका सदस्य बनने के लिए आमंत्रित किया है,उनके साथ भी पाकिस्तान के अच्छे और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज ज़हरा बलूच (तस्वीर साभार मुमताज़ब "एक्स")
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज ज़हरा बलूच (तस्वीर साभार मुमताज़ब “एक्स”)

प्रवक्ता मुमताज ज़हरा बलूच ने उम्मीद जताते हुए कहा कि, ” हमें उम्मीद है कि पाकिस्तान के अनुरोध पर ध्यान दिया जाएगा और ब्रिक्स समावेशी बहुपक्षवाद के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप विचार करते हुए इस अनुरोध पर आगे बढ़ेगा।”

15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में अगस्त 2023 में किया गया था। इस शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स की ओर से कुछ नए देशों को इस समूह में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया है। ये देश संयुक्त अरब अमीरात,ईरान,मिस्र,अर्जेंटीना, सऊदी अरब और इथियोपिया है। 1 जनवरी, 2024 से उनकी सदस्यता प्रभावी होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *