श्रुति हासन

हार्ड-एज हेवी मेटल संगीत के प्रति श्रुति हासन ने दिखाया प्रेम और लगाव

चेन्नई,27 नवंबर (युआईटीवी)- हार्ड-एज हेवी मेटल संगीत के प्रति अभिनेत्री श्रुति हासन ने अपना प्रेम और लगाव दिखाया है। वह आयरन मेडेन,मेटालिका और एंथ्रेक्स जैसे बैंडों को सुनते हुए वर्कआउट कर इसके प्रति अपना प्यार दिखाया।

अपने अविश्‍वसनीय रूप से जटिल सोलो को हिट करने के लिए अभिनेत्री श्रुति हासन एक अंग्रेजी प्रोग्रेसिव मेटल बैंड टेसेरैक्ट की आवाज़ सुनकर आगे बढ़ीं। लेकिन उससे पूर्व कई लयबद्ध बदलावों के साथ-साथ गिटार की आवाज़ पर अभिनेत्री मुग्‍ध हो गईं।

हालाँकि अभिनेत्री श्रुति हासन को मेटल शैलियाँ और रॉक सबसे ज्‍यादा पसंद हैं,लेकिन अन्य शैलियों को भी वह नजरअंदाज नहीं करती हैं। हाल ही में 50 सेंट कॉन्सर्ट में अभिनेत्री श्रुति हासन को कॉन्सर्ट एन्जॉय करते देखा गया था।

अभिनेत्री श्रुति हासन को फिल्म संगीत भी काफी पसंद है और उन्हें फिल्म संगीत से भी काफी लगाव है। कुछ गाने उन्होंने खुद भी गाए हैं। अभिनेत्री अपने संगीत पैलेट में विविधता लाने के लिए अक्सर प्रयास करते रहती हैं।

अभिनेत्री श्रुति हासन की आगामी फिल्म सालार पार्ट 1 – सीजफायर है। यह तेलुगू एक्शन फिल्म है ,जिसे 22 दिसंबर को रिलीज़ किया जाएगा। इस फिल्म में सुपरस्टार प्रभास के साथ अभिनेत्री श्रुति हासन बड़े पर्दे पर नजर आएँगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *