मौनी रॉय

‘टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया’ शो में अभिनेत्री मौनी रॉय ने कहा,जो मुश्किल नहीं है,वो प्यार नहीं है

मुंबई,15 दिसंबर (युआईटीवी)- ‘टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया’ शो की मेजबानी अभिनेत्री मौनी रॉय कर रही हैं। रिश्तों के भीतर की चुनौतियों पर शो के दौरान अभिनेत्री मौनी रॉय ने खुल कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर साबित हो गया कि वास्तविकता कल्पना से अधिक विचित्र है।

हाल में प्रसारित किए गए एपिसोड में अर्जुन और चेष्टा के ब्रेकअप को दिखाया गया है। मोहक और निधि के एकजुट निर्णय के साथ अर्जुन और चेष्टा भविष्य में एक साथ सामना करने के लिए जुड़े थे।

आगे आने वाले एपिसोड में गार्गी-रौनक तथा निशंक-चेतना के भाग्य को उजागर किए जाने की बात की जा रही है। आगामी एपिसोड वादा करता है कि गार्गी-रौनक तथा निशंक-चेतना के रिश्तों की जटिलताओं में स्पष्टता आएगी।

‘टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया’ शो के पूरी यात्रा के दौरान मौनी रॉय इस शो का अभिन्न हिस्सा रही हैं। इस शो में मेजबान करण कुंद्रा के साथ मौनी रॉय मार्गदर्शन प्रदान करती रही हैं।

मौनी रॉय ने कहा कि,”जो कभी विला में रहते थे, उनका रिश्ता अब सार्थक संबंधों में विकसित हो गया हैं। अब समय आ गया है,प्यार का अंतिम फैसला सुनाने का जो आसान नहीं है । आकर्षण को रिश्तों के बारे में गहन अहसास में बदलने का काम इस शो ने किया है। इसलिए सही ही कहा गया है,जो मुश्किल नहीं है, वो प्यार नहीं है।”

आगे मौनी रॉय ने जोर देते हुए कहा कि, ” इस शो में मैंने व्यक्तियों को महत्वपूर्ण बदलाओं से गुजरते हुए देखा है। मैंने देखा है,कैसे वे लोग आत्मविश्वासी और मजबूत व्यक्तित्व के रूप में खुद को विकसित किया है। साथ ही मैंने देखा है कि अपने संबंधों की गहराई का पता कई लोगों ने अपनी पूरी क्षमता से लगाया है। इसलिए मैं वास्तव में इन जोड़ों के जीवन में खुल रहे नए अध्यायों को देखने और जानने के लिए बहुत उत्सुक हूँ।”

‘टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया के बारे में ‘नागिन’ फेम अभिनेत्री मौनी रॉय ने कहा कि, ” एक बार फिर साबित हो गया कि वास्तविकता कल्पना से अधिक अजनबी और विचित्र है। रिश्तों की गतिशीलता की प्रस्तुति रोलर कोस्टर की सवारी के रूप में है,जो मेरी उम्मीदों से परे है। जब रिश्तों में सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा दिया जाता है और विषाक्त स्वरूप को तोड़ा जाता है। तब हम गर्व महसूस करते हैं। ”

करण कुंद्रा और मौनी रॉय की मेजबानी में ‘टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया’ शो का प्रसारण ‘जियो सिनेमा’ पर किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *