मॉस्को, 27 दिसंबर (युआईटीवी)- यूक्रेन ने क्रीमिया के बंदरगाह शहर फियोदोसिया पर मिसाइलों से हमले किया,जिसमें एक रूसी नौसेना का जहाज क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी जानकारी क्रेमलिन ने दिया। रूसी नौसेना के जहाज के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी देते हुए क्रेमलिन ने कहा कि,”रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने रात भर हुए हमले की जानकारी दी।”
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक,रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने बताया कि,क्रीमिया में फियोदोसिया बेस को यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने निशाना बनाकर मिसाइलों से हमला किया।
यूक्रेनी सशस्त्र बलों द्वारा किए गए मिसाइल हमलों में एक बड़ा लैंडिंग जहाज नोवोचेर्कस्क क्षतिग्रस्त गया। निकोलेव शहर के पास रूसी वायु रक्षा ने दो यूक्रेनी एसयू-24 सामरिक विमानों को नष्ट कर दिया।
मंगलवार को क्रीमिया के प्रमुख सर्गेई अक्सेनोव ने कहा था कि इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और कम-से-कम दो अन्य व्यक्ति घायल भी हुए हैं।