रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

नव वर्ष के संबोधन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एकता का आह्वान किया

मॉस्को,1 जनवरी (युआईटीवी)- नव वर्ष के संबोधन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एकता का आह्वान किया है।

श‍िन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार,राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि सबसे कठिन समस्याओं और चुनौतियों को भी हम हल कर सकते हैं,इसे हमने बार-बार साबित कर के भी दिखाया है।

हम किसी भी समस्याओं और चुनौतियों से पीछे नहीं हटने वाले हैं। ऐसी कोई भी ताकत नहीं है,जो हमें विभाजित कर सकें । ऐसी कोई शक्ति नहीं है,जो हमें हमारे पिताओं के भरोसे और यादों को भुला सके। ऐसी कोई ताकत नहीं है,जो हमारे विकास को रोक सके।

रूसी परिवारों को भी राष्ट्रपति पुतिन ने शुभकामनाएँ दीं हैं। उन्होंने सभी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हम एक देश, एक बड़ा परिवार हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नव वर्ष के संबोधन में कहा कि हम अपने नागरिकों की भलाई सुनिश्चित करेंगे,पितृभूमि का आत्मविश्वासपूर्ण विकास को हम सुनिश्चित करेंगे तथा हम और भी मजबूत बनेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *