आईओए

रघुराम अय्यर को आईओए ने अपना मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया

नई दिल्ली,6 जनवरी (युआईटीवी)- रघुराम अय्यर को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। बताया जा रहा है कि अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) द्वारा किए गए सुधारों को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने स्वीकार कर लिया है।

रघुराम अय्यर के नाम पर अंतिम मुहर नामांकन समिति द्वारा आयोजित एक सावधानीपूर्वक चयन प्रक्रिया के बाद लगी है। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष और आईओए के संयुक्त सचिव कल्याण चौबे का स्थान रघुराम अय्यर लेंगे। इससे पूर्व ये सीईओ का अस्थायी प्रभार संभाल रहे थे।

शुक्रवार को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने एक एक विज्ञप्ति में कहा,मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की भूमिका के लिए रघुराम अय्यर का चयन सावधानीपूर्वक विचार करने के पश्चात किया गया है । उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया,उनका गहन साक्षात्कार लिया गया और उसके बाद नामांकन समिति ने सर्वसम्मति से उनका चयन किया है। रघुराम अय्यर का खेल प्रबंधन और प्रशासन में समृद्ध अनुभव रहा है। आईओए का मुख्य लक्ष्य ओलंपिक खेलों को बढ़ावा देने और विकसित करने का है। आईओए के इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए रघुराम अय्यर का कसौटी पर कसा हुआ ट्रैक रिकॉर्ड उन्हें एक आदर्श उम्मीदवार बनाता हैं।

डॉ. पी.टी. उषा ने नामांकन समिति की ओर से कहा कि रघुराम अय्यर की क्षमता पर पर आईओए को पूरा भरोसा है,कि वे आईओए को नई उँचाईयों पर ले जाएँगे।

डॉ. पी.टी. उषा ने आगे कहा कि हम सभी का ऐसा मानना है कि रघुराम अय्यर का खेल परिदृश्य की गहरी समझ,उनका नेतृत्व और रणनीतिक दृष्टि एक अनूठा संयोजन लेकर आएँगे। वैश्विक मंच पर भारतीय खेलों की निरंतर वृद्धि और सफलता की दिशा में उनकी नियुक्ति महत्वपूर्ण कदम है।

डॉ. पी.टी. उषा ने आईओए कार्यकारी परिषद और नामांकन समिति को सही उम्मीदवार का चयन करने में किए गए प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *