वानिंदु हसरंगा

जिम्बाब्वे के खिलाफ 16 सदस्यीय टी20 टीम का नेतृत्व वानिंदु हसरंगा

कोलंबो,10 जनवरी (युआईटीवी)- जिम्बाब्वे के खिलाफ 16 सदस्यीय टी20 टीम का नेतृत्व वानिंदु हसरंगा करेंगे,जिसकी घोषणा श्रीलंका क्रिकेट चयन समिति ने मंगलवार को कर दिया है।

श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेला जाने वाला है। जिसके लिए लेग-स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा को श्रीलंका टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अपनी गेम-चेंजिंग क्षमताओं के लिए वानिंदु हसरंगा जाने जाते हैं और वे जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की टी20 सीरीज में श्रीलंका टीम का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह तैयारी वेस्ट इंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका में होने वाले बहुप्रतीक्षित 2024 पुरुष टी 20 विश्व कप के लिए किया जा रहा है।

जहाँ एक ओर श्रीलंका के टीम में लेग-स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा को कप्तान बनाया गया है,वहीं उप-कप्तान के लिए चैरिथ असलांका को नामित किया गया है।

एकदिवसीय टीम से बाहर रखे गए अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज की टी20 टीम में वापसी हुई है,जिससे टीम में अनुभव और गहराई बढ़ी है।

14 जनवरी 2024 से 18 जनवरी 2024 तक सभी टी20 मैच मेजबान टीम कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेलेगी।

जिम्बाब्वे के खिलाफ श्रीलंका की 16 सदस्यीय टी20 टीम : वानिंदु हसरंगा (कप्तान),चैरिथ असलंका (उप-कप्तान),एंजेलो मैथ्यूज,कुसल मेंडिस,महेश थीक्षाना,कुसल जेनिथ परेरा,सदीरा समरविक्रमा,मथीशा पथिराना, दासुन शनाका,धनंजय डी सिल्वा,नुवान तुषारा,कामिंडु मेंडिस,दिलशान मदुशंका,दुष्मंथा चमीरा,अकिला धनंजय,पथुम निसंका (फिटनेस के अधीन)

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *