व्हाट्सएप

बिजनेस के लिए नए ‘मेटा वेरिफाइड’ विकल्प को विकसित कर रहा व्हाट्सएप

नई दिल्ली,10 जनवरी (युआईटीवी)- बिजनेस के लिए नए ‘मेटा वेरिफाइड’ सब्सक्रिप्शन विकल्प को मेटा के मालिकाना हक वाला व्हाट्सएप विकसित कर रहा है। नया ‘मेटा वेरिफाइड’ सब्सक्रिप्शन बिजनेस अकाउंट को सब्सक्राइब करने की अनुमति देगा,जिससे वह वेरिफाइड बैज प्राप्त कर सकेगा।

डब्ल्यूएबीटाइन्फो के मुताबिक,व्हाट्सएप प्रीमियम की पिछली सब्सक्रिप्शन की जगह पर नया ‘मेटा वेरिफाइड’ सब्सक्रिप्शन आएगा। व्हाट्सएप प्रीमियम की पिछली सब्सक्रिप्शन में एक कस्टम बिजनेस लिंक और 10 डिवाइस तक लिंक करने की क्षमता शामिल थी। अभी भी ये दोनों सुविधाएँ मेटा सत्यापित सदस्यता में शामिल होंगी।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, बिजनेस को वेरिफाइड बैज प्रदर्शित करने और मेटा वेरिफाइड का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए भविष्य के अपडेट में एक नई सेटिंग,ऐप सेटिंग्स के भीतर उपलब्ध होगी। ताकि अपने ग्राहकों के साथ विश्वास बनाने की अनुमति प्राप्त किया जा सके।

रिपोर्ट में मेटा वेरिफाइड सब्सक्रिप्शन के बारे में कहा गया कि यह सब्सक्रिप्शन वैकल्पिक होगा और यह विशेष रूप से बिजनेस के लिए सुलभ होगा। वैसे उपयोगकर्ता (यूजर्स ) जो मेटा वेरिफाइड होंगे,उन्हें सुरक्षा प्रदान किया जाएगा। मेटा वेरिफाइड सब्सक्राइबर्स अकाउंट को ऐसा सरल मार्ग उपलब्ध किया जाएगा,जिससे वे सहायता सेवाओं तक आसानी से पहुँचने में सक्षम होंगे। यह सरल मार्ग उनके समस्या दूर करने,सहायता प्राप्त करने और कोई भी परेशानी का समाधान करने में सक्षम होंगे।

रिपोर्ट में बताया गया है कि मेटा वेरिफाइड सब्सक्रिप्शन बिजनेस के लिए विकासाधीन है और यह ऐप के भविष्य के अपडेट में उपलब्ध होगी।

इस बीच,व्हाट्सएप,यूजर्स के लिए एक नया फीचर ला रहा है। इस नए फीचर के उपयोग से एंड्रॉइड पर वीडियो कॉल के दौरान यूजर्स म्यूजिक ऑडियो भी साझा करने में सक्षम हो सकेंगे।

अब कुछ बीटा टेस्टरों के लिए वीडियो और म्यूजिक ऑडियो को एक साथ सुनने की क्षमता उपलब्ध है। विशेष रूप से,जब कोई व्यक्ति अपनी स्क्रीन,कॉल पर रहते हुए शेयर करता है,तो कॉल में अन्य लोगों के साथ उसके द्वारा अपने डिवाइस पर चलाया गया ऑडियो भी शेयर किया जाएगा।

व्यक्तिगत कॉल में भी यह फीचर काम करता है। जिससे यूजर्स एक सिंक्रनाइज़ ऑडियो अनुभव का आनंद वन-ऑन-वन वीडियो बातचीत में भी ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *