वाशिंगटन,22 जनवरी (युआईटीवी)- अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत के गवर्नर रॉन डीसेंटिस ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया है और 2024 के राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर हो गए हैं। उन्होंने यह फैसला न्यू हैम्पशायर प्राइमरी से ठीक दो दिन पहले लिया है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक,रॉन डीसेंटिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक वीडियो पोस्ट में कहा है कि, ” हमारे पास जीत के लिए कोई स्पष्ट रास्ता नहीं है।”
डीसेंटिस ने वीडियो में ट्रम्प का समर्थन करते हुए कहा है कि “स्पष्ट हो गया” है,कि डोनाल्ड ट्रम्प को “रिपब्लिकन प्राथमिक मतदाताओं का बहुमत एक और मौका देना चाहता है।”
आयोवा कॉकस में अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत के गवर्नर रॉन डीसेंटिस ट्रम्प से 30 प्रतिशत अंकों से हार गए थे। उसके कुछ दिनों के बाद ही उन्होंने ट्रम्प का समर्थन करते हुए,2024 के राष्ट्रपति पद की दौड़ से खुद को बाहर कर लिया है। ट्रम्प 51 प्रतिशत के साथ आयोवा कॉकस में आगे चल रहे थे,जबकि 21 प्रतिशत के साथ रॉन डीसेंटिस दूसरे स्थान पर थे।
