बीजिंग,1 फरवरी (युआईटीवी)- 78वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस से पेइचिंग में चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने मुलाकात की। वांग यी ने कहा कि बहुपक्षवाद का प्रोत्साहन चीन दृढ़ता से करता है। चीन अंतर्राष्ट्रीय कानून का पालन और कार्यांवयन करता है,संयुक्त राष्ट्र चार्टर की रक्षा करता है।
वैश्विक शासन प्रणाली में चीन हमेशा से संयुक्त राष्ट्र संघ के कोर स्थान का समर्थन करता है। इस साल “फ्यूचर समिट” की मेजबानी संयुक्त राष्ट्र संघ करेगा। संयुक्त राष्ट्र महासभा का समर्थन चीन हमेशा करता है,ताकि वह संयुक्त राष्ट्र चार्टर के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र महासभा के महत्वपूर्ण और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने में सहयोग कर सके।
शिखर सम्मेलन में चीन वर्तमान के आवश्यक तथा महत्वपूर्ण वैश्विक मामलों के समाधान में व्यावहारिक प्रस्ताव पेश करने के लिए उत्सुक है। इस पर संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक चीन की नीति का संयुक्त राष्ट्र संघ हमेशा पालन करता है और लंबे समय से बहुपक्षवाद व यूएन को समर्थन देने के लिए चीन सरकार का आभार करता है।
चीन ने जिन महत्वपूर्ण पहलों की शुरुआत की है,उसके लिए संयुक्त राष्ट्र संघ चीन की सराहना करता है। चीन के साथ चुनौतियों का सामना करने तथा सहयोग को मजबूती प्रदान करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ इच्छुक है।
