रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी

रकुल और जैकी ने पीएम मोदी के कारण बदला डेस्टिनेशन वेडिंग

मुंबई,1 फरवरी (युआईटीवी)- बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और अभिनेता-निर्माता जैकी भगनानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवारों से भारत के भीतर शादी के आयोजन करने के आह्वान के बाद अपना डेस्टिनेशन वेडिंग बदल दिया है।

21 फरवरी को कपल रकुल -जैकी गोवा में शादी के बंधन में बँधने वाले हैं। लेकिन मूल रूप से उन्होंने विदेश में डेस्टिनेशन वेडिंग की योजना बनाई थी। उन्होंने आखिरी समय में अपने शादी का लोकेशन प्रधानमंत्री के आह्वान के कारण बदल कर भारत कर दिया है।

होने वाले कपल के करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि, ” शुरुआत में रकुल और जैकी ने मिडिल ईस्ट में अपनी शादी की योजना बनाई थी और इसके लिए उन्होंने वेडिंग कार्यक्रम का स्थान (वेन्यू )भी फाइनल कर लिया था। लेकिन प्रधानमंत्री के दिसंबर में की गई आह्वान के बाद अपने योजनाओं में रकुल और जैकी ने बदलाव किया और अपने डेस्टिनेशन वेडिंग की लोकेशन मिडिल ईस्ट से बदलकर इंडिया सुनिश्चित किया।”

सूत्र ने आगे बताया कि,” इस शादी को लेकर बहुत कुछ तय हो चुका था,लेकिन कपल ने अपने फैसले में बदलाव देश-प्रेम और इसकी अर्थव्यवस्था में सहयोग करने की इच्छा से प्रेरित होकर लिया है। ”

स्थानीय विवाह उद्योगों को बढ़ावा देते हैं। इसलिए आर्थिक लक्ष्य के अनुरूप भारत में शादी का आयोजन किया जा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JACKKY BHAGNANI (@jackkybhagnani)

पिछले दो सालों से अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और अभिनेता-निर्माता जैकी भगनानी रिलेशनशिप में है। रकुल प्रीत सिंह ने अपने रिलेशनशिप की पुष्टि 2022 में अपने जन्मदिन के अवसर पर जैकी के साथ के कुछ तस्वीरों को शेयर करके किया था। इसके बाद से अक्सर दोनों साथ में तस्वीर शेयर करते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *