सनी देओल

सनी देओल ने “बॉर्डर-2” का किया ऐलान,कहा-27 साल पुराने वादे को अपने फौज संग पूरा करने आ रहा हूँ

मुंबई,13 जून (युआईटीवी)- बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने मोस्ट अवेटेड फिल्म “बॉर्डर 2” का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 1997 में रिलीज हुई सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। सोशल मीडिया पर अभिनेता और मेकर्स ने फिल्म की घोषणा एक वीडियो के माध्यम से किया है।

12 जून को अभिनेता ने वादा किया था कि वह अपने प्रशंसकों के लिए 13 जून को एक रोमांचित करने वाली घोषणा करेंगे और आज उन्होंने अपना वादा को पूरा करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी दमदार आवाज वाले टीजर के साथ वॉर एक्शन फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म की ख़ास बात यह है कि फिल्म ‘बॉर्डर’ को 13 जून 1997 को रिलीज किया गया था और 13 जून 2024 को “बॉर्डर-2” का ऐलान किया गया है। बीते साल 2023 में सनी देओल ने ‘गदर 2’ से धमाकेदार कमबैक किया था। उसके बाद से उनकी बॉर्डर 2 की चर्चा जोरों पर थी।

फिल्म मेकर्स ने गुरुवार को एक ख़ास वीडियो शेयर किया,जिसमें सिर्फ टेक्स्ट है। फिल्म से संबंधित कोई भी विजुअल इस वीडियो में नहीं है। सनी देओल की आवाज बैकग्राउंड में सुनाई देती है।

सनी देओल वीडियो में कहते हैं, 27 साल पहले, एक फौजी ने वादा किया था कि वह वापस आएगा। उसी वादे को पूरा करने, हिंदुस्तान की मिट्टी को अपना सलाम कहने, आ रहा है फिर से….। उसके बाद सोनू निगम द्वारा गाए गए ‘संदेशे आते हैं’ गाने के बोल सुनाई देता है।

13 जून 1997 को रिलीज हुई बॉर्डर में जैकी श्रॉफ,सुनील शेट्टी,अक्षय खन्ना,पुनीत इस्सर,सुदेश बेरी इत्यादि कलाकारों ने मुख्य तौर पर काम किया था। साथ ही सहायक कलाकार के तौर पर पूजा भट्ट,कुलभूषण खरबंदा,राखी,तब्बू,शरबानी मुखर्जी इत्यादि ने काम किया था।

लोंगेवाला की लड़ाई को इस फिल्म में काल्पनिक तरीके से दिखाया गया था।

अनु मलिक ने फिल्म में म्यूजिक दिया था और फिल्म के गाने जावेद अख्तर ने लिखे थे। भारत की वॉर फिल्मों की लिस्ट में यह फिल्म सबसे ऊपर रही है।

बताया जा रहा है कि बॉर्डर-2 को जे.पी.दत्ता प्रोड्यूस करने वाले हैं,1997 में बॉर्डर को जे.पी.दत्ता ने निर्देशित किया था। वहीं इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर जे.पी.दत्ता के बेटी निधी दत्ता, कृष्ण कुमार तथा भूषण कुमार होंगे।

अनुराग सिंह इस फिल्म को निर्देशित करने वाले हैं। फिल्म में मेजर कुलदीप सिंह चंदपुरी की भूमिका निभाते हुए अभिनेता सनी देओल नजर आएँगे। वहीं आयुष्मान खुराना भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आ सकते हैं। हालाँकि,इन सभी खबरों की अभी तक आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *