नई दिल्ली,19 जुलाई (युआईटीवी)- भारत और श्रीलंका के बीच टी20 और वनडे सीरीज का आयोजन किया जाएगा। भारतीय टीम इस सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी। बीसीसीआई ने दोनों सीरीज के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड की घोषणा कर दी है। पहले दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी,उसके बाद वनडे सीरीज । 27 जुलाई से 30 जुलाई तक टी20 सीरीज का आयोजन किया जाएगा,वहीं 02 अगस्त से 07 अगस्त तक वनडे सीरीज का आयोजन किया जाएगा।
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है,जिसमें टी20 वर्ल्ड कप जीत चुके कई खिलाड़ियों की वापसी हुई है। वनडे सीरीज से रोहित शर्मा और विराट कोहली वापसी करेंगे। टी20 टीम का कप्तान सूर्यकुमार यादव को बनाया गया है और वनडे सीरीज का कमान रोहित शर्मा संभालेंगे। टी20 टीम का उप कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है,जिन्होंने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम की कप्तानी की थी। भारतीय टीम में शिवम दुबे,रियान पराग तथा रिंकू सिंह को भी मौका दिया गया है। भारत की वनडे टीम में केएल राहुल और ऋषभ पंत की वापसी हुई है। हर्षित राणा नए खिलाड़ियों के नाम की लिस्ट में शामिल हैं।
भारतीय टीम जो श्रीलंका दौरे के लिए के चुने गए हैं,उसमें कई अहम बदलाव हुए हैं। सूर्यकुमार यादव पर चयन समिति ने भरोसा जताया है और उन्हें टी20 की जिम्मेदारी सौंपी हैं। वहीं शुभमन गिल पर भरोसा जताते हुए,उन्हें टी20 टीम और वनडे टीम का उपकप्तान बनाया है। पहले चर्चा हो रही थी कि कप्तानी को लेकर हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव के बीच में होड़ है। लेकिन अब इन खबरों पर बोर्ड ने विराम लगा दिया है।
केएल राहुल और ऋषभ पंत को भारतीय टीम के वनडे टीम में जगह दी है। ऋषभ पंत टी20 टीम का भी हिस्सा हैं। काफी समय से केएल राहुल भारतीय टीम से बाहर थे। उन्होंने दिसंबर 2023 में भारतीय टीम के लिए आखिरी वनडे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था और 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मैच खेला था। हालाँकि,अब उनकी वापसी वनडे टीम में हो गई है।
भारत ने वनडे टीम में रियान पराग और हर्षित राणा को जगह दी है। हाल ही में रियान ने टी20 डेब्यू किया था। उन पर भरोसा जताते हुए चयन समिति ने उन्हें टी20 के साथ-साथ वनडे टीम में भी शामिल किया है। डोमेस्टिक क्रिकेट में हर्षित और रियान ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम –
भारत की टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान),ऋषभ पंत (विकेटकीपर),संजू सैमसन (विकेटकीपर),यशस्वी जयसवाल,रिंकू सिंह,शिवम दुबे,रियान पराग,हार्दिक पांड्या,मोहम्मद सिराज,अर्शदीप सिंह,अक्षर पटेल,रवि बिश्नोई ,वाशिंगटन सुंदर,खलील अहमद
भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान),शुभमन गिल (उपकप्तान),ऋषभ पंत (विकेटकीपर),केएल राहुल (विकेटकीपर),विराट कोहली,श्रेयस अय्यर,शिवम दुबे,मोहम्मद सिराज,कुलदीप यादव,अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह,वाशिंगटन सुंदर,रियान पराग,हर्षित राणा,खलील अहमद।
श्रीलंका दौरे का शेड्यूल-
टी 20 मैच-
27 जुलाई को पहला टी 20 मैच
28 जुलाई को दूसरा टी 20 मैच
30 जुलाई को तीसरा टी 20 मैच
वनडे मैच –
2 अगस्त को पहला वनडे मैच
4 अगस्त को दूसरा वनडे मैच
7 अगस्त को तीसरा वनडे मैच
