फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों

गाजा में युद्ध विराम के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने आह्वान किया

पेरिस,10 अगस्त (युआईटीवी)- गाजा में युद्ध विराम के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों नेआह्वान किया है। गाजा में युद्ध विराम के लिए राष्ट्रपति मैक्रों ने फ्रांस के समर्थन की पुष्टि की और कई बातों पर भी जोर दिया।

एक बयान के जरिए फ्रांस के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एलिसी पैलेस ने जानकारी दी कि,इस युद्ध विराम का मकसद गाजा के लोगों की रक्षा करना,सभी बंधकों की रिहाई और वहाँ बड़े पैमाने पर मानवीय सहायता को पहुँचाना है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के रिपोर्ट के मुताबिक,मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी,ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर तथा कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के साथ गुरुवार और शुक्रवार को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने टेलीफोन पर बातचीत की और इस बातचीत के दौरान युद्ध विराम को लेकर यह टिप्पणी की।

इस संकट के स्थायी और विश्वसनीय समाधान के लिए काम करने पर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और दोनों अरब नेताओं ने फोन पर बातचीत कर आपसी सहमति जताई।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अरब लीग,इस्लामिक सहयोग संगठन और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में अपने सहयोगियों को सहयोग देने की फ्रांस की प्रतिबद्धता को दोहराया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को बहाल करने के लिए ये पहल किया जाएगा।

गुरुवार को गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि गाजा पट्टी में पिछले 10 महीनों से चल रहे संघर्ष में 39,699 फिलिस्तीनी अब तक मारे जा चुके हैं और 91,722 अन्य इस संघर्ष में घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *