राघव के साथ परिणीति चोपड़ा

कृष्ण जन्माष्टमी पर परिणीति चोपड़ा ने इस्कॉन मंदिर का वीडियो शेयर किया,गायों को चारा खिलाया

मुंबई,28 अगस्त (युआईटीवी)- कृष्ण जन्माष्टमी पर बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कृष्ण जन्माष्टमी से जुड़ा एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है,जिसमें लंदन के इस्कॉन मंदिर में वह गायों को चारा खिलाती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो में अभिनेत्री मंदिर में मंत्रोच्चार करती हुई नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किए गए इस वीडियो में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के अलावा बिग बॉस 15 फेम राजीव अदातिया भी दिखाई दे रहे हैं।

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने एक अगस्त को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया था और उन्होंने फिर से इस वीडियो को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर साझा किया। स्टोरी लगाते हुए उन्होंने जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @parineetichopra

वीडियो शेयर करते हुए अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने लिखा था कि,लंदन में भारतीय समुदाय के साथ प्रार्थना तथा जाप क‍िया और मेरी आध्यात्मिक आत्मा को इसकी आवश्यकता थी। घर से दूर,लेकिन मुझे जाह्नवी हैरिसन ने इसके नजदीक वापस ला दिया। आप कितनी खूबसूरत हैं। इस्कॉन को मेरी इस यात्रा को इतना खास बनाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

बता दें कि,अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा के साथ 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के एक आलीशान होटल में शादी की थी।

यदि बात परिणीति के फिल्मी करियर की करें तो उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2011 में रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल से किया था। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा भी थे।

इसके अलावा उन्होंने कई अन्य फिल्मों में जैसे-शुद्ध देसी रोमांस,इश्कजादे,दावत-ए-इश्क,जबरिया जोड़ी,हँसी तो फँसी,द गर्ल ऑन द ट्रेन,संदीप और पिंकी फरार,गोलमाल अगेन तथा मिशन रानीगंज इत्यादि में काम किया है।

परिणीति चोपड़ा की आखिरी फिल्म इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी म्यूजिकल ड्रामा फिल्म अमर सिंह चमकीला था,जिसमें अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अमरजोत कौर की भूमिका में दिखाई दी थीं। उनके साथ दिलजीत दोसांझ फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।