लॉस एंजेलिस,31 अगस्त (युआईटीवी)- अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की विवादित फिल्म ‘द अप्रेंटिस’ को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म ‘द अप्रेंटिस’ डोनाल्ड ट्रंप की जीवनी पर आधारित फिल्म है,जो रिलीज होने के लिए तैयार है।
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार,इस फिल्म को अमेरिकी और कनाडाई सिनेमाघरों में अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से कुछ हफ्ते पहले अक्टूबर में रिलीज किया जाएगा।
द हॉलीवुड रिपोर्टर के रिपोर्ट के मुताबिक,इस संवेदनशील फिल्म को चुनाव से पहले 11 अक्टूबर को कैलिफोर्निया के सांता मोनिका में स्थित एक इंडी डिस्ट्रीब्यूटर ब्रियर क्लिफ एंटरटेनमेंट द्वारा रिलीज करने की तैयारी है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘द अप्रेंटिस’ का निर्देशन अली अब्बासी द्वारा किया गया है और इस फिल्म में मुख्य किरदार एमी अवॉर्ड के लिए नामांकित अभिनेता सेबेस्टियन स्टेन ट्रम्प ने निभाई है।
‘द अप्रेंटिस’ का प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल में मई में किया गया था और इस फिल्म में न्यूयॉर्क में 1970 और 1980 के दशक में ट्रंप के एक रियल एस्टेट बिजनेसमैन के रूप में उल्लेख करती है। लॉस एंजिल्स टाइम्स के मुताबिक,कान्स फिल्म प्रतियोगिता में इस फिल्म के पिछड़ने बाद विवाद खड़ा हो गया था।
अखबार के रिपोर्ट के मुताबिक,ट्रंप के संचार निदेशक स्टीवन चेउंग ने फिल्म के रिलीज की घोषणा के बाद इसे काल्पनिक और कचरा बताया। साथ ही फिल्म निर्माताओं के खिलाफ मुकदमा दायर करने का फैसला किया गया ताकि फिल्म को रिलीज से रोका जा सके।
फिल्म को कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था, इसके बाद यूरोप,कनाडा तथा एशिया के कुछ हिस्सों में ‘द अप्रेंटिस’ के लिए डिस्ट्रीब्यूटर्स मिल गए। अमेरिका में नर्वस स्टूडियो,स्ट्रीमर तथा इंडी डिस्ट्रीब्यूटर ने ट्रम्प और उनके प्रशंसकों का समर्थन हासिल नहीं कर सकने के कारण अमेरिका में इस फिल्म को विरोध का सामना करना पड़ा।
रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रियरक्लिफ ने महीनों की बातचीत के बाद फिल्म के लिए अपना कदम बढ़ाया और फिल्म के घरेलू डिस्ट्रीब्यूटर के अधिकार हासिल कर लिए।
बता दें कि अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले 10 सितंबर को रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के बीच प्रेजिडेंशियल डिबेट होना है। युवाओं में काफी लोकप्रियता के वजह से डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस को राष्ट्रपति का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के लिए कड़ी टक्कर देखने के लिए मिल रही है।
