अफ्रीका के कोविड-19 मामले 11.57 करोड़ के पार : अफ्रीका सीडीसी

अदीस अबाबा, 19 मई (युआईटीवी/आईएएनएस)- अफ्रीका में रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (अफ्रीका सीडीसी) ने कहा कि अफ्रीका में पुष्टि किए गए कोविड-19 मामलों की संख्या 11,570,885 तक पहुंच गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार शाम तक 11.57 करोड़ से अधिक कोविड मामलों की पुष्टि की गई।

अफ्रीकी संघ की विशेष स्वास्थ्य सेवा एजेंसी ने कहा कि पूरे महाद्वीप में मरने वालों की संख्या 252,771 है और अब तक लगभग 10,892,454 मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं।

अफ्रीका सीडीसी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, ट्यूनीशिया, मिस्र और लीबिया महाद्वीप पर सबसे अधिक मामलों वाले देशों में से हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने अफ्रीका में 3,899,841 से अधिक मामलों के साथ सबसे अधिक कोविड-19 मामले दर्ज किए हैं, इसके बाद उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को में बुधवार शाम तक 1,165,984 मामले दर्ज किए गए हैं।

केसलोड के संदर्भ में, अफ्रीका सीडीसी के अनुसार, दक्षिणी अफ्रीका सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है, इसके बाद महाद्वीप के उत्तरी और पूर्वी हिस्से हैं, जबकि मध्य अफ्रीका सबसे कम प्रभावित क्षेत्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *