एम्मार ग्रुप के सीईओ दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, पंजाब पुलिस को सौंपे गए

एम्मार ग्रुप के सीईओ दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, पंजाब पुलिस को सौंपे गए

नयी दिल्ली , 25 जून (युआईटीवी/आईएएनएस)- एम्मार ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमित जैन को राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हिरासत में ले लिया गया और उन्हें बाद में पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सूत्रों ने शनिवार को बताया कि जैन को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया। उनके खिलाफ पंजाब के रूपनगर में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में पंजाब पुलिस ने जैन के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था, जिसके कारण उन्हें हिरासत में लिया गया।

जैन को दुबई से नयी दिल्ली आने पर हिरासत में लिया गया। पंजाब पुलिस से अभी तक संपर्क नहीं साधा जा सका है।

सूत्रों ने बताया कि जैन के खिलाफ यह मामला 2019 में दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *