भारत में कोविड-19 के एक दिन में 15,040 मामले, 29 मौतें

भारत में कोविड-19 के एक दिन में 15,040 मामले, 29 मौतें

नई दिल्ली, 16 अगस्त (युआईटीवी/आईएएनएस)- भारत में एक दिन में 15,040 नए कोविड-19 मामले और 29 मौतों दर्ज की गई। इस बात की जानकारी मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है। नई मौतों के बाद देश भर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,27,098 हो गई।

सक्रिय केसलोड मामूली रूप से घटकर 1,11,252 हो गया है, जो देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.25 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 15,040 मरीजों के ठीक होने के बाद ठीक होने वालों की कुल संख्या 4,36,38,844 हो गई। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.56 प्रतिशत है।

जहां दैनिक सकारात्मकता दर घटकर 4.15 प्रतिशत हो गई है वहीं साप्ताहिक सकारात्मकता दर 4.79 प्रतिशत रही है।

साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 2,12,129 परीक्षण किए गए।

मंगलवार की सुबह तक भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 208.31 करोड़ से अधिक हो गया, जो 2,76,96,728 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया।

टीकाकरण अभियान की शुरूआत के बाद से 3.97 करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *