गुरुग्राम के लीला एंबिएंस होटल में होक्स बम कॉल से मची खलबली

गुरुग्राम, 13 सितम्बर (युआईटीवी/आईएएनएस)- गुरुग्राम के पांच सितारा होटल लीला एंबिएंस को मंगलवार को बम की धमकी का फोन आया, जिससे परिसर में दहशत फैल गई। हालांकि बाद में यह अफवाह निकली।

पुलिस ने एक बयान में कहा, “मंगलवार को गुरुग्राम के एक निजी होटल में फर्जी कॉल की गई। पुलिस होटल पहुंची, होटल को खाली कराया और जांच शुरू की। फोन करने वाला 24 वर्षीय मानसिक रोगी पाया गया। वह ऑटिज्म से पीड़ित पाया गया और गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।”

रिपोर्ट के मुताबिक, होटल में सौ से ज्यादा मेहमान ठहरे हुए थे।

हालांकि, 90 मिनट के तलाशी अभियान के बाद यह एक फर्जी कॉल मिली।

सुबह करीब 11.55 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने होटल के रिसेप्शन डेस्क पर फोन किया था।

सूत्रों ने कहा, “यह एक पुरुष आवाज थी जिसने कहा था कि (एंबिएंस) मॉल में एक बम फट जाएगा।”

पुलिस को तुरंत सतर्क किया गया जिसके बाद एक डॉग स्क्वायड और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) मौके पर पहुंचे और लोगों को होटल से बाहर निकाला।

पुलिस ने कहा कि बीडीडीएस ने पूरे होटल और उसके आसपास की जांच की और तलाशी अभियान जारी है।

फोन आने के बाद होटल ने सुरक्षाकर्मियों की संख्या भी बढ़ा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *