सबालेंका, कसात्किना ने 2022 डब्ल्यूटीए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया

सेंट पीटर्सबर्ग (यूएसए), 21 अक्टूबर (युआईटीवी/आईएएनएस)- डब्ल्यूटीए ने गुरुवार को घोषणा की है कि आर्यना सबालेंका और डारिया कसात्किना ने 2022 डब्ल्यूटीए फाइनल्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है। सबालेंका सत्र के अंत में होने वाले इस टूर्नामेंट में एकल में दूसरी बार खेलने उतरेंगी। उन्होंने 2021 में ग्रुप चरणों में अच्छा मुकाबला किया था। इससे पहले, उन्होंने 2019 में एलिस मर्टेंस के साथ युगल में भी क्वालीफाई किया।

कसात्किना ने इस सीजन में डब्ल्यूटीए फाइनल के लिए अपनी पहली योग्यता अर्जित की।

सबालेंका इस सीजन स्टुटगार्ट में डब्ल्यूटीए 500 पोर्श टेनिस ग्रां प्री और डब्ल्यूटीए 250 लिबेमा ओपन में दो फाइनल में पहुंचीं थीं। वह इंटरनेशनल बीएनएल डी’इटालिया (रोम) और वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन (सिनसिनाटी) में दो डब्ल्यूटीए 1000 स्पर्धाओं में सेमीफाइनल में पहुंची और यूएस ओपन में अंतिम चार में जगह बनाई, जो उनका संयुक्त सर्वश्रेष्ठ एकल ग्रैंड स्लैम परिणाम था।

कसात्किना ने 2022 में फोर्ट वर्थ में अपना स्थान सुरक्षित करने के लिए दो टूर्नामेंटों में जीत हासिल की, सैन जोस में डब्ल्यूटीए 500 मुबाडाला सिलिकॉन वैली क्लासिक और डब्ल्यूटीए 250 चैंपियननेट्स बांके नेशनेल डी ग्रांबी जीता। उन्होंने डब्ल्यूटीए 250 मेलबर्न सुमेर सेट, डब्ल्यूटीए 500 सिडनी टेनिस क्लासिक, डब्ल्यूटीए 1000 इंटरनेशनल बीएनएल डी’इटालिया (रोम) और रौलां गैरो में सेमीफाइनल के माध्यम से अपनी योग्यता के अवसरों को और बढ़ाया, जिसने उनके सर्वश्रेष्ठ ग्रैंड स्लैम परिणाम को चिह्न्ति किया।

कसात्किना जनवरी 2019 के बाद पहली बार इस सीजन में शीर्ष 10 में लौटी। वह 8 अगस्त को करियर की उच्च रैंकिंग 9 पर पहुंची थीं।

2022 डब्ल्यूटीए फाइनल की रेस में शीर्ष 8 एकल खिलाड़ी और युगल टीमें शामिल हैं, जिसमें एकल चैंपियन को बिली जीन किंग ट्रॉफी और युगल चैंपियन को मार्टिना नवरातिलोवा ट्रॉफी मिलेगी। खिलाड़ी राउंड-रॉबिन प्रारूप में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *