अमित शाह आज से 2 दिवसीय हिमाचल दौरे पर

नई दिल्ली, 1 नवंबर (युआईटीवी/आईएएनएस)- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हिमाचल प्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियां करने वाले हैं। वह मंगलवार से 2 दिवसीय हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अमित शाह की 1 और 2 नवंबर को 6 रैलियां होने वाली हैं। हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। भाजपा प्रदेश में एक बार फिर अपनी सत्ता को कायम रखने के लिए पूरा जोर लगा रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज 11.30 बजे भटियात, 1.30 बजे करसोग और 3.20 बजे कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्रों में रैली करेंगे।

अमित शाह 2 नवंबर को धर्मशाला, नादौन और नालागढ़ में भी 3 रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सह प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव पर मंथन करेंगे।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को 68 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होने वाले हैं। यहां मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *