हॉकी विश्व कप : भारत और इंग्लैंड के बीच ड्रॉ रहा मैच

राउरकेला, 16 जनवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)- बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में रविवार को एफआईएच ओडिशा हॉकी विश्व कप 2023 के पूल डी मुकाबले में भारत और इंग्लैंड का मैच 0-0 से ड्रा पर समाप्त हुआ। मैच में दोनों ही टीमों ने गोल करने के बहुत प्रयास किए, लेकिन एक-दूसरे के खिलाफ गोल करने में असफल रहे। भारत और इंग्लैंड ने मैच की शुरुआत जबरदस्त तरीके से की। इंग्लिश की टीम गेंद पर ज्यादा नियंत्रण रखने में कामयाब रही। वे भारत के मुकाबले 53 प्रतिशत अधिक गेंद पर कब्जा करने में सफल रहे। वहीं, मैच में भारत को 4 पेनल्टी कॉर्नर मिले, जबकि इंग्लैंड को 8 फिर भी मैच खत्म होने तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई।

इस मैच के ड्रॉ होने से दोनों ही टीमों को एक-एक अंक मिला। हॉकी विश्व कप तालिका में इंग्लैंड पहले स्थान पर है। वहीं, भारत दूसरे स्थान पर काबिज है। इससे पहले, इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में वेल्स को 5-0 से हराया था, तो भारत ने स्पेन पर 2-0 से जीत हासिल की थी।

भारतीय हॉकी टीम अगला मैच गुरुवार को वेल्स के खिलाफ भुवनेश्व में खेलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *