Gulmarg: Tourists at snow covered Gulmarg area during snowfall, in Baramulla district

जम्मू-कश्मीर में बारिश व बर्फबारी की संभावना

श्रीनगर, 21 जनवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)| मौसम विभाग ने शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी की संभावना है।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.2, पहलगाम में माइनस 3.8 और गुलमर्ग में माइनस 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

लद्दाख क्षेत्र में कारगिल का न्यूनतम तापमान माइनस 13.8 और लेह में माइनस 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू में 6.1, कटरा में 5.7, बटोटे में माइनस 0.5, बनिहाल में 0.2 और भद्रवाह में भी न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश व बर्फबारी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *