प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने हिमाचल वासियों को पूर्ण राज्यत्व दिवस की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने हिमाचल वासियों को पूर्ण राज्यत्व दिवस की शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली, 25 जनवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)- हिमाचल प्रदेश आज अपना 53वां पूर्ण राज्यत्व दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि 25 जनवरी 1971 को रिज मैदान शिमला में बर्फ के गिरते फाहों के बीच हिमाचल के पूर्ण राज्य बनने की घोषणा हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी हिमाचलवासियों को पूर्ण राज्यत्व दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। नैसर्गिक सौंदर्य से समृद्ध इस प्रदेश के परिश्रमी लोग हमेशा देशसेवा में समर्पित रहे हैं। आने वाले समय में वे सफलताओं की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें, यही कामना है।

अमित शाह ने इस खास मौके पर एक ट्वीट करते हुए कहा कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस की हिमाचल वासियों को शुभकामनाएं। प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक धरोहर वाली देवभूमि की निरंतर प्रगति और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *