जम्मू-कश्मीर के रियासी में हल्की तीव्रता का आया भूकंप

जम्मू, 17 फरवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर 3.6 तीव्रता का भूकंप आया, हालांकि कहीं से भी किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा कि भूकंप का केंद्र जम्मू के कटरा शहर से 97 किलोमीटर पूर्व में था और यह सुबह 5.01 बजे महसूस किया गया।

भूकंप का अक्षांश और देशांतर क्रमश: 33.10 डिग्री उत्तर और 75.97 पूर्व डिग्री था।

अधिकारियों ने कहा कि अभी तक कहीं से भी किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है।

विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *