ओयो होटल में प्रेमी ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या

नोएडा, 1 अप्रैल (युआईटीवी/आईएएनएस)| नोएडा में ओयो होटल में प्रेमी ने प्रेमिका (38) की हत्या कर दी। होटल के बाथरुम में उसका शव मिला। महिला पहले से शादीशुदा थी। शुक्रवार दोपहर को प्रेमी से मिलने होटल आई थी। पुलिस ने बताया कि प्रेमी की शादी होने वाली थी। प्रेमिका शादी का विरोध करती थी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। इसके बाद प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। घटना सेक्टर-63 के छिजारसी का है। राजविला होटल के कर्मचारियों ने बताया कि अनीता शुक्रवार की दोपहर को सोनू नामक के युवक के साथ आई थी। देर शाम जब होटल का स्टाफ कमरे में पहुंचा, तो अनीता बाथरुम में लहूलुहान हालत में मृत पड़ी हुई थी। कमरे से सोनू नही था। होटल मैनेजर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृत महिला की पहचान अनीता पत्नी राजेंद्र बाबू, निवासी इटावा के रूप में की।

पुलिस ने मृतका के पति राजेंद्र बाबू को इस हादसे की सूचना दी। राजेंद्र ने बताया कि सोनू उनका दूर का रिश्तेदार है और वह भी हाल में चोटपुर कॉलोनी में उनके पड़ोस में रह रहा है। राजेंद्र कुमार एक कंपनी में मजदूरी करता है। वहीं, हत्यारोपी सोनू कुमार गारमेंट की एक कंपनी में कटिंग का काम करता है। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएचओ अमीत कुमार मान ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे ओयो होटल के मैनेजमेंट ने उन्हें फोन कर इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अनीता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अनीता के सिर व चेहरे पर चोट के निशान मिले है। महिला के दो बच्चे है। इसमें बड़े लड़के की उम्र करीब 18 साल है। एसएचओ ने बताया कि मृतक अनीता अपने पति के साथ चोटपुर कालोनी में किराए के मकान में रहती थी। वह मूल रूप से इटावा के रहने वाली थी। प्रेमी सोनू उसका दूर का रिश्तेदार है। पिछले कुछ दिनों से सोनू नोएडा के चोटपुर कालोनी में किराए के मकान में रहने लगा। दोनों के बीच काफी नजदीकी बढ़ने लगी। इसके बाद शुक्रवार शाम को उसने अनीता को ओयो होटल बुलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *