जम्मू-कश्मीर में मौसम शुष्क रहने की संभावना

श्रीनगर, 15 अप्रैल (युआईटीवी/आईएएनएस)| मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। विभाग के एक अधिकारी ने कहा, अगले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर में मुख्यत: शुष्क मौसम रहेगा।

इस बीच श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 4.6 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग में सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लद्दाख क्षेत्र के करगिल में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस जबकि लेह में 1.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू में न्यूनतम पारा 21.2 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 19.4 डिग्री सेल्सियस, बटोत में 13.2 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 9.3 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *