प्रमोद व सुकांत ने ब्राजील पैरा-बैडमिंटन इंटरनेशनल में पुरुष युगल में जीता स्वर्ण

प्रमोद व सुकांत ने ब्राजील पैरा-बैडमिंटन इंटरनेशनल में पुरुष युगल में जीता स्वर्ण

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (युआईटीवी/आईएएनएस)- शटलर प्रमोद भगत और सुकांत कदम ने ब्राजील पैरा-बैडमिंटन इंटरनेशनल 2023 में पुरुष युगल में स्वर्ण पदक जीता। एकल में प्रमोद को रजत और सुकांत को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। प्रमोद और सुकांत ने पुरुष युगल एसएल 3 व एसएल 4 में जू डोंगजे और शिन क्यूंग ह्वान की कोरियाई जोड़ी को हराया। फाइनल में कड़ा मुकाबला था, लेकिन भारत की जोड़ी ने सीधे सेटों में खेल को समाप्त कर दिया। प्रमोद और सुकांत दोनों ने टूर्नामेंट का अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेला और 22-20 और 21-19 से स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया।

प्रमोद एकल एसएल3 श्रेणी के फाइनल में अपने साथी भारतीय कुमा नितेश से 12-21 और 13-21 हार गए और उन्हें रजत से संतोष करना पड़ा।

प्रमोद भगत ने कहा, मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं, लेकिन अभी भी सुधार की गुंजाइश है। एकल में मेरा दिन खराब रहा, और मैं नितेश को असाधारण रूप से अच्छा खेलने के लिए बधाई देना चाहता हूं।

दूसरी ओर, सुकांत ने अपने एकल एसएल4 वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। इस बारे में बात करते हुए सुकांत ने कहा, मैं अपने डबल्स के प्रदर्शन से खुश हूं, लेकिन मुझे अपने सिंगल्स गेम पर और मेहनत करने की जरूरत है। मैंने इस टूर्नामेंट में अपनी गलतियों की पहचान की है और मैं उन पर कड़ी मेहनत करूंगा और उन्हें नहीं दोहराऊंगा।

प्रमोद और सुकांत के कोच शीबा प्रसाद दास ने कहा, प्रमोद और सुकांत दोनों ने अच्छा खेला, लेकिन सुधार की बहुत गुंजाइश है। मैंने उनसे बात की है और उन्हें उनकी गलतियों के बारे में बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *