मैड्रिड, 2 मई (युआईटीवी/आईएएनएस)- दानिल मेदवेदेव ने एक सेट से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए अपने करियर में पहली बार मैड्रिड ओपन के अंतिम 16 में जगह बना ली।
शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार दूसरी सीड मेदवेदेव पहला सेट विश्व में 96वीं रैंकिंग के खिलाड़ी एलेक्जेंडर शिवचेंको से 4-6 से हार गए लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए दूसरा सेट 6-1 से जीता और निर्णायक सेट में कड़े संघर्ष में 7-5 से जीत हासिल करते हुए मैच दो घंटे 42 मिनट में समाप्त कर दिया।
27 वर्षीय मेदवेदेव ने इस तरह अपने प्रोफेशनल करियर की 300वीं जीत हासिल की और अंतिम 16 में उनका मुकाबला एशियन करातसेव से होगा जिन्होंने 16वीं सीड एलेक्स डी मिनौर को तीन सेटों में 6-3, 4-6, 6-4 से हराया।
जान-लेनार्ड स्ट्रफ ने दुसान लाजोविच को 6-7 (2), 6-3, 6-3 से हराकर अंतिम 16 में जगह बना ली।
महिला टूर्नामेंट में दूसरी सीड आर्यना सबालेंका ने मीरा आंड्रीवा को पराजित किया।
31वीं सीड इरेना कामेला बेगू ने लुडमिला सैम्सोनोवा को 6-4, 6-4 से और मिस्त्र की मायर शेरिफ ने बेल्जियम की एलिस मर्टेंस को 6-4, 0-6, 6-4 से हराया।
