नई दिल्ली,20 मार्च (युआईटीवी)- बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पति सिंगर निक जोनस और बेटी मैरी मालती जोनास के साथ रामलला के दर्शन करने के लिए रामनगरी अयोध्या पहुँची। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का राम जन्मभूमि से परिवार के साथ की तस्वीरें भी वायरल हो रही है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कुछ दिनों पूर्व ही इंडिया लौटीं हैं। रामलला के दर्शन करने प्रियंका चोपड़ा की माँ मधु चोपड़ा भी उनके साथ राम जन्मभूमि अयोध्या गई हैं।
मुंबई में एक इवेंट में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती के साथ भारत आई हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका की फैमिली वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही है,जिसमें ट्रेडिशनल अवतार में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस नजर आ रहे हैं। पूरा परिवार ट्रेडिशनल अवतार में हैं। प्रियंका चोपड़ा ने पीले रंग की साड़ी पहनी हैं,तो निक जोनस ऑफ व्हाइट रंग के कुर्ता-पजामा पहने हुए हैं और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की माँ मधु चोपड़ा लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। ट्रेडिशनल अवतार में अभिनेत्री के बेटी मालती बहुत क्यूट लग रही हैं।
प्रियंका और उनके परिवार का राम जन्मभूमि अयोध्या में रामनामी गमछा पहनाकर स्वागत किया गया। प्रियंका चोपड़ा,निक जोनस,मैरी मालती जोनास सहित सभी लोगों ने वहाँ भगवान के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। अभिनेत्री की जो तसवीरें सामने आई हैं,उसमें वे गले में गमछा डाले और माथे पर तिलक लगाए हुई हैं।
