बिशन सिंह बेदी

अस्पताल से घर लौटे बिशन सिंह बेदी

नई दिल्ली, 13 मार्च (युआईटीवी/आईएएनएस)- दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी के लाखों प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर यह है कि सफल ऑपरेशन के बाद अब वह घर वापस आ गए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के एक पूर्व कप्तान 74 वर्षीय बेदी शुक्रवार शाम को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल से घर लौटे, और यह उनके परिवार के लिए एक बड़ी राहत थी।

सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. डीएस राणा ने कहा, उनकी मौजूदा हालत स्थिर है। वह कल शाम को घर वापस आ गए थे। वह बात कर रहे हैं, लेकिन थोड़ा कमजोर महसूस कर रहे हैं। उन्हें सामान्य होने में लगभग एक महीने लगेगा।

बेदी कुछ समय से ठीक नहीं चल रहे थे। सबसे पहले, वह अपने दिल्ली स्थित घर में फिसल गए और इस ्रोरण उनक टखना मुड़ गया। इसके बाद उनको अन्य बीमारियों का सामना करना पड़ा, जिसके बाद कुछ ऑपरेशन की जरूरत पड़ी।

बाएं हाथ के स्पिनर की हाल ही में एक सफल हार्ट बाईपास सर्जरी भी की गई। उसके बाद उनके मस्तिष्क में रक्त के थक्के को हटाने के लिए एक ऑपरेशन हुआ। उन्हें लकवे के हमले का भी सामना करना पड़ा।

67 टेस्ट में, बेदी ने 266 विकेट हासिल किए। इसके अलावा 10 वनडे मैचों में बेदी ने सात विकेट लिए। 1966 और 1979 के बीच उनका अंतर्राष्ट्रीय करियर 12 से अधिक वर्षों तक चला।

रिटायर होने के बाद बेदी ने राष्ट्रीय चयनकर्ता के रूप में भी काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *