कनाडा, 10 अगस्त (युआईटीवी)- सेंटर कोर्ट पर विश्व के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी स्पैनिश कार्लोस अल्कराज ने अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी बेन शेल्टन को सीधे सेटों में हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस जीत के साथ कार्लोस अल्कराज टोरंटो में पदार्पण किया।
इस मैच को देखने के लिए सेंटर कोर्ट दर्शकों से भरा हुआ था। यह एक करीबी मुकाबला था जिसे अल्कराज 6 -3 ,7 -6 (3 ) से जीत लिया।
मैच के दौरान अमेरिकी खिलाड़ी शेल्टन ने कई बार अपने सर्विस से प्रभावित किया। शेल्टन की सर्विस की गति 230 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार थी।
अल्कराज ने कहा “यहाँ खेलना बहुतअच्छा था। टोरंटो में पहला मैच खेल रहा था,जिसका मैंने पूरा लुत्फ़ उठाया। यहाँ खेल कर ऐसा लग रहा रहा था जैसों सालों से यहाँ खेल रहा हूँ।
टोरंटो में ख़िताब के प्रबल दावेदार के रूप में अल्कराज ने शुरुआत की है।
