"हार्टऑफ स्टोन" से आलिया भट्ट का हॉलीवुड डेब्यू

“हार्टऑफ स्टोन” से आलिया भट्ट का हॉलीवुड डेब्यू

मुंबई,10 अगस्त (युआईटीवी)- “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” की सफलता के बाद आलिया भट्ट अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म “हार्ट ऑफ स्टोन” को लेकर चर्चा में है,जिसमें गैल गैडोट और जेमी डोर्नन उनके सह-कलाकार हैं। रानी बनकर लोगों के दिलों में राज करने के बाद अब आलिया हॉलीवुड डेब्यू से लोगों के दिलों को चुराने के लिए फिर से तैयार है।

उन्होंने अपनी आनेवाली हॉलीवुड फिल्म “हार्ट ऑफ स्टोन” के बारे में और साथ ही देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के बारे में कुछ ऐसा कहा है जो खूब वायरल हो रहा है। एक इंटरव्यू के दौरान उनसे उनके हॉलीवुड में योजना के बारे में पूछा गया कि क्या वो अपनी दोस्त प्रियंका चोपड़ा जोनस की तरह अमेरिका जाने के बारे में सोचती है ?

जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि “मुझे लगता है कि प्रियंका ने जो भी किया वो बहुत बहादुरी भरा काम था और अब तक हर किसी ने जो भी किया है वह उससे बहुत अलग है। प्रियंका चोपड़ा भारत की हर उस लड़की के लिए प्रेरणा है जो एक ग्लोबल आइकॉन और एक ग्लोबल स्टार बनने का सपना देखती है। मुझे नहीं लगता है कि मैं ऐसा कर सकती हूँ। मैं भारत में फिल्में करना जारी रखना चाहती हूँ और मैं इस तरह के अवसरों को हासिल करने में काबिल होना चाहती हूँ । मुझे अभी भी नहीं पता के मैं क्या कर रही हूँ ? ये सिर्फ एक फिल्म है और हम देखेंगे कि ये यहाँ से कैसे आगे बढ़ती है ?”

आलिया के इस बात से ये तो साफ़ है के आलिया हॉलीवुड फिल्म्स कर सकती है लेकिन प्रियंका की तरह विदेश में बसना नहीं चाहती है। आलिया भट्ट की ये फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म में वो एक्शन करती हुई नजर आएँगी। आलिया भट्ट के इस अंदाज़ को देखने के लिए हर कोई उत्सुक है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *